लखनऊ, फरवरी 23 -- केजीएमयू पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग में रोबोटिक से ऑपरेशन शुरू कर दिए गए हैं। डॉक्टरों ने पहली दफा रोबोटिक सर्जरी से बच्चे को राहत प्रदान की है। बच्चे को अंडकोष की हार्निया थी। ऑपरेशन के बाद बच्चे को बीमारी से राहत है। उन्नाव के धारवा निवासी अक्षांस को पिछले आठ महीने से दोनों अंडकोष में सूजन थी। परिवारीजनों ने कई स्थानीय डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टरों ने दवाएं दी। लेकिन इलाज से बच्चे को फायदा नहीं हुआ। परिवारीजन बच्चे को लेकर केजीएमयू पीडियाट्रिक सर्जरी विभाग पहुंचे। विभाग के अध्यक्ष डॉ. जेडी रावत ने बताया कि बच्चे की जांच कराई गई। जांचमें दोनों तरफ हार्निया का पता चला। सामान्य सर्जरी में दो जगह चीरा लगाना पड़ता था। वहीं 16 फरवरी को रोबोटिक सर्जरी की गई। इसमें सिर्फ एक ही चीरा लगाने की जरूरत पड़ी। ऑपरेशन के अगले दिन ही बच्चा...