लखनऊ, अप्रैल 2 -- केजीएमयू में रोबोटिक सर्जरी से पहले डॉक्टरों को ओटी की ड्रेस से लेकर जूते-चप्पल तक ढोने पड़ रहे हैं। संबंधित विभाग के डॉक्टर अपनी ओटी ड्रेस, जूते-चप्पल आदि शताब्दी भवन फेज-1 तक खुद उठाकर ले जाने को मजबूर हैं। शताब्दी में रोबोटिक सर्जरी के बाद मरीज को पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड में भर्ती रखने की समुचित व्यवस्था नहीं है। नतीजतन मरीज को तुरंत संबंधित विभाग में शिफ्ट करना पड़ रहा है। शताब्दी फेज-1 प्रथम तल में रोबोटिक सर्जरी यूनिट स्थापित की गई है। यहां अलग-अलग विभागों से डॉक्टर आकर ऑपरेशन करते हैं। लेकिन रोबोटिक सर्जरी यूनिट में बदइंतजामी हावी है। यहां डॉक्टर-कर्मचारियों के लिए ओटी ड्रेस तक के पुख्ता इंतजाम नहीं है। नतीजतन डॉक्टर-कर्मचारियों को अपने विभाग से ओटी ड्रेस, जूते व चप्पल आदि साथ लाना पड़ रहा है। इससे न केवल समय की बर्बा...