लखनऊ, जनवरी 29 -- केजीएमयू मरीजों को संक्रमण रहित और अधिक स्वच्छ कपड़े, चादर आदि मुहैया कराया जाएगा। बेड पर संक्रमण रहित चादरें, कंबल आदि मिलेगा। साथ ही ऑपरेशन के दौरान दी जाने वाली यूनिफार्म (कपड़े) भी और अधिक संक्रमण रहित मिलेंगे। संक्रमण नियंत्रण की दिशा में पहल कर प्रदेश के राजकीय क्षेत्र के पहले मॉडर्न बैरियर लॉन्ड्री प्लांट केजीएमयू में शुरू हुआ है। केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने इस प्लांट का उद्घाटन किया है। उन्होंने बताया कि यह अपनी तरह का पहला और एकमात्र अत्याधुनिक बैरियर तकनीक आधारित लॉन्ड्री प्लांट है। सामान्य लॉन्ड्री के विपरीत बैरियर लॉन्ड्री तकनीक अस्पताल में संक्रमण फैलने से रोकने में सबसे अधिक कारगर है। इसमें संक्रमित और स्वच्छ कपड़ों के बीच एक अभेद्य दीवार होती है, जिससे कपड़ों में आपस में संक्रमण पहुंचने की संभाव...