लखनऊ, मार्च 16 -- केजीएमयू में येलो फीवर का टीका अब महीने के दूसरे शनिवार को नहीं लगाया जाएगा। पहले यह टीका सोमवार, गुरुवार के साथ शनिवार को भी लगता था। ये टीका येलो फीवर प्रभावित देशों की यात्रा करने वालों के लिये जरूरी होता है। इस टीके की एक खुराक जीवन भर सुरक्षा देती है। स्वास्थ्य विभाग की यात्रियों से अपील है कि वे अपनी यात्रा से कम से कम 10 दिन पहले टीका लगवा लें। येलो फीवर एक गंभीर वायरल बीमारी है। ये मच्छरों के काटने से फैलती है। अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में यह बीमारी पायी जाती है। टीका लगवाने से व्यक्ति को बीमारी से सुरक्षा मिलती है। साथ ही ये प्रसार को रोकने में कारगर है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...