लखनऊ, मार्च 19 -- लखनऊ,वरिष्ठ संवाददाता। राजधानी स्थित स्थित किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के लारी कार्डियोलॉजी विभाग में गुरुवार दोपहर दलालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया, जिसमें एक संदिग्ध को पुलिस के हवाले किया गया। दोपहर करीब बारह बजे लारी ओपीडी में जब मरीजों की भारी भीड़ थी और सस्ती दवाओं के काउंटर पर लंबी कतारें लगी हुई थीं, तभी चार संदिग्ध युवक मरीजों और उनके परिजनों को सस्ती दवाओं तथा निजी अस्पतालों में कम खर्च में बेहतर इलाज का लालच देकर बहकाने की कोशिश कर रहे थे।मामले की सूचना मिलते ही पैरामेडिकल संकाय के डीन और प्रवक्ता डॉ. के.के. सिंह एवं डॉ. भास्कर अग्रवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चारों युवक टीम को देखते ही भागने लगे। डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों ने पीछा कर एक युवक को दबोच लिया, जिससे परिसर में अफरा-तफरी क...