लखनऊ, फरवरी 10 -- केजीएमयू ने मंगलवार को आधुनिक इलाज के क्षेत्र में एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली है। यहां तीसरे रोबोट से ऑपरेशन की शुरुआत की गई। गेस्ट्रो सर्जरी विभाग ने रोबोट से सफल सर्जरी की। अत्याधुनिक तकनीक से हुई इस सर्जरी के बाद मरीजों और उनके परिवारीजनों ने राहत की सांस ली है। केजीएमयू प्रदेश का पहला सरकारी संस्थान है जहां तीन रोबोट है। पीजीआई और लोहिया संस्थान में एक-एक रोबोट है। नया रोबोट शताब्दी भवन में स्थापित किया गया है। लगभग 27 करोड़ रुपये की लागत से रोबोट क्रय किया गया है। कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद ने गेस्ट्रोसर्जरी विभाग में दा विंची रोबोटिक सर्जरी प्रणाली का शुभारंभ किया। गेस्ट्रो सर्जरी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत चंद्रा ने रोबोट से सफल कोलेसिस्टेक्टॉमी किया। कुलपति ने कहा कि रोबोटिक सर्जरी अधिक सटीक है। इसमे...