लखनऊ, मार्च 8 -- अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर केजीएमयू में महिला स्वास्थ्य को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल की गई। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल व केजीएमयू कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद के नेतृत्व में एमबीबीएस और बीडीएस की छात्राओं के लिए निःशुल्क एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) टीकाकरण अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के प्रथम चरण में रविवार को विश्वविद्यालय की 120 छात्राओं को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। राजभवन में राज्यपाल ने अभियान का शुभारंभ किया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर तेजी से बढ़ रहा है। महिला सेहत को लेकर खुद सतर्क रहें। बेटियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए टीका लगवाएं। नौ से 14 साल की बेटियों को यह वैक्सीन लगाई जा रही है। इसमें किसी भी तरह की चूक की जरूरत नहीं है। इससे अधिक उम्र की क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.