लखनऊ, दिसम्बर 11 -- केजीएमयू में गंभीर मरीजों का बोनमैरो ट्रांसप्लांट किफायती दरों पर होगा। प्रत्येक ट्रांसप्लांट पर छह से सात लाख रुपये का खर्च आएगा, जो दूसरे सरकारी व निजी मेडिकल संस्थानों से कई गुना कम होगा। गुरुवार को केजीएमयू के शताब्दी भवन के हिमैटोलॉजी विभाग में सात बेड के बौनमैरो ट्रांसप्लांट यूनिट का लोकार्पण राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने किया। इस मौके पर राज्यपाल ने कहा कि केजीएमयू में रक्त कैंसर, थैलसीमिया, ए प्लास्टिक एनीमिया समेत दूसरी बीमारी से पीड़ित मरीजों को सटीक इलाज मिल सकेगा। जरूरतमंद मरीजों का बोनमैरो ट्रांसप्लांट किया जा सकेगा। इससे प्रदेश भर के मरीजों को राहत मिलेगी। केजीएमयू का यह प्रयास लाखों मरीजों के लिए रोशनी बन गया है। राज्यपाल ने कहा कि आदित्य बिड़ला कैपिटल फाउंडेशन के सहयोग से अनुवांशिक बीमारियों से पीड़ितों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.