लखनऊ, मार्च 6 -- केजीएमयू में खून का संकट खड़ा हो गया है। इसकी वजह से मरीजों को खासी दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। खून के अभाव में अब तक कई मरीजों के ऑपरेशन तक टालने पड़े हैं। केजीएमयू प्रशासन ने आम लोगों से रक्तदान की अपील की है। ताकि गंभीर मरीजों की जान बचाई जा सके। केजीएमयू का ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग बीते साल तक हर वक्त करीब 3500 से 4000 यूनिट खून रहता था। मौजूदा समय में लगभग 2000 यूनिट खून का स्टॉक ही बचा है। रोजाना करीब ढाई सौ से तीन सौ यूनिट खून की खपत हो रही है। वहीं बीते करीब 20 दिनों से ए और एबी पॉजिटिव ग्रुप के खून का जबरदस्त संकट हो गया है। बामुश्किल रोजाना दोनों ग्रुप के 20 से 30 यूनिट खून की आपूर्ति ही हो पा रही है। जबकि दोनों ग्रुप के खून की मांग 60 से 70 यूनिट प्रतिदिन रहती है। डोनेशन के बाद जांच की प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.