लखनऊ, मार्च 17 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता।खून की कमी से जूझ रहे केजीएमयू के ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग के उबारने में मेडिकल छात्रों ने पहल की है। छात्रों ने स्वैच्छिक रक्तदान कर गंभीर मरीजों की जान बचाने का संकल्प लिया।केजीएमयू के ब्लड एंड ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग में बीते कई दिनों से ए और एबी पॉजिटिव ग्रुप के खून का संकट है। डीन एकेडमिक्स डॉ. वीरेंद्र आतम के नेतृत्व में मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर लगाया गया। इसमें एमबीबीएस छात्रों और रेजिडेंट डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। शिविर में 25 छात्रों व रेजिडेंट्स ने रक्तदान कर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई। ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग की अध्यक्ष डॉ. तुलिका चंद्रा ने भी इस पहल की सराहना की। उन्होंने बताया कि रक्तदान न केवल जरूरतमंद मरीजों की जान बचाता है, बल्कि दाताओं के स्वास्थ्...