लखनऊ, जनवरी 22 -- बांग्लादेशियों व रोहिंगयाओं को नौकरी के नाम पर भड़का समाज लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू के गेट-दो के सामने अखिल भारतीय सपेरा महासभा ने सदस्यों ने गुरुवार को बीन बजाकर प्रदर्शन किया गया। आरोप है कि कुछ सपेरे झोली में सांप भी लेकर आए थे। सपेरों को रोकने के लिए पहले से बड़ी संख्या में पुलिस व केजीएमयू प्रशासन मौजूद था। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि केजीएमयू में साजिश के तहत कथित बांग्लादेशियों और रोहिंगयाओं को संविदा पर नौकरी दी गई है। केजीएमयू के गेट दो के सामने दोपहर दो बजे से हलचल शुरू हो गई। एक-एक कर सपेरे पहुंचने लगे। सपेरों के हाथों में बीन थी। कुछ लोगों के कंधे पर पोटली भी थी। सपेरों को देखकर पुलिस सतर्क हो गई। गेट के दोनों तरफ सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसी दौरान केजीएमयू के डॉ. ओपी सिंह समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंच गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.