लखनऊ, नवम्बर 15 -- केजीएमयू के दो डॉक्टरों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन किया है। चिकित्सा विभाग के डॉ. सतीश कुमार और एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. प्रेम राज सिंह को ब्रिटेन के प्रतिष्ठित रॉयल कॉलेज ऑफ फिजिशियंस ऑफ एडिनबर्ग की फेलोशिप (एफआरसीपी) से सम्मानित किया गया है। स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में आयोजित समारोह में दोनों को यह सम्मान मिला। दुनिया के अलग-अलग देशों के 64 डॉक्टरों को इस समारोह में फेलोशिप प्रदान की गई। डॉ. सतीश कुमार के चिकित्सा शोध पत्रिकाओं में 110 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने चिकित्सा पुस्तकों में आठ अध्याय भी लिखे हैं। मधुमेह, उच्च रक्तचाप और मोटापे के क्षेत्र में उनका विशेष योगदान है। वहीं डॉ. प्रेम राज सिंह के 42 से अधिक शोधपत्र प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने पांच पुस्तक अध्याय लिखे हैं। एक पु...