लखनऊ, जून 7 -- केजीएमयू के 13 जुलाई को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह की तैयारियों को मद्देनजर विश्वविद्यालय प्रशासन ने शिक्षकों की दूसरे चरण की ग्रीष्मकालीन छुट्टियों में कटौती करने का फैसला लिया है। डीन एकेडमिक डॉ.वीरेंद्र अतम की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार शिक्षकों के लिए स्वीकृत दूसरे चरण का ग्रीष्मकालीन अवकाश 16 जून से 15 जुलाई तक निर्धारित है। हालांकि दीक्षांत समारोह और उससे जुड़ी तैयारियों के सुचारु संचालन के लिए यह अवकाश 11 जुलाई से समाप्त कर दिया गया है।आदेश के तहत जिन शिक्षकों ने द्वितीय चरण की ग्रीष्मकालीन छुट्टियां ली हैं। उन्हें 11 जुलाई को अनिवार्य रूप से ड्यूटी पर उपस्थित होना होगा। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 12 तक बीएड द्वितीय खंड की प्रायोगिक परीक्षा इसके बाद उन्हें दीक्षांत समारोह से संबंधित कार्यों और विश्वविद्यालय द्वार...