लखनऊ, अक्टूबर 24 -- केजीएमयू के एंडोक्राइन सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. आनंद मिश्रा इंडियन एसोसिएशन ऑफ एंडोक्राइन सर्जन्स (आईएईएस) के राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्वाचित हुए हैं। उन्होंने 24 अक्तूबर को जबलपुर में आयोजित एसोसिएशन के 27वें वार्षिक सम्मेलन की जनरल बॉडी मीटिंग में वर्ष 2026-27 के लिए यह जिम्मेदारी संभाली। डॉ. मिश्रा एसोसिएशन ऑफ सर्जन्स ऑफ इंडिया के यूपी-उत्तराखंड चैप्टर के चेयरमैन और एसोसिएशन ऑफ ब्रेस्ट सर्जन्स के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि देशभर के विशेषज्ञों के सहयोग से थायरॉयड, पैराथायरॉयड और एड्रेनल ग्रंथियों की सर्जरी, प्रशिक्षण, शोध और मरीजों की देखभाल को मजबूत करने पर काम करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...