लखनऊ, अप्रैल 25 -- लखनऊ। केजीएमयू गैस्ट्रो सर्जरी विभाग अध्यक्ष डॉ. अभिजीत चंद्रा को अमेरिकन सोसाइटी ऑफ कोलन एंड रेक्टल सर्जन्स की ओर से बार्टन होएक्सटर एमडी बेस्ट वीडियो अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। वह इस सम्मान को पाने वाले भारत के एकमात्र सर्जन हैं। डॉ. चंद्रा को यह अवॉर्ड उनके इनोवेटिव सर्जिकल वीडियो फ्लोरेसेंस एन्हांस्ड कम्पोजिट एंट्रोपिलोरिक ग्लूटस मैक्सिमस ट्रांसपोजिशन फॉर नियोनल रिकंस्ट्रक्शन के लिए दिया गया है। इस जटिल सर्जरी में मरीज की अपनी मांसपेशियों का उपयोग कर मल त्याग के लिए नया मार्ग तैयार किया जाता है, जिससे एनल फंक्शन सामान्य करने में मदद मिलती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...