लखनऊ, अप्रैल 7 -- केजीएमयू के हड्डी रोग विभाग में डॉक्टर-कर्मचारियों से मारपीट, परिसर में हंगामा, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने के मामले में आखिरकार पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा। पुलिस ने मेरठ स्थित चौधरी चरण सिंह विवि के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संजीत सिंह पटेल समेत 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। घटना एक अप्रैल को हुई थी। दोबारा चार अप्रैल को कार्यपरिषद की बैठक के दौरान आरोपियों ने हंगामा किया था। इसके बाद डॉक्टरों और कर्मचारियों ने आंदोलन की चेतावनी दी थी। लखनऊ निवासी उपकार हड्डी का ऑपरेशन कराने के बाद पहली अप्रैल को केजीएमयू की ओपीडी में फॉलोअप के लिए पहुंचे थे। डॉक्टर की सलाह के बाद उनको घर ले जाने के लिए साथ आए तीमारदार गाड़ी निकाल रहे थे। तभी ट्रॉमा सेंटर जा रहे एक वरिष्ठ डॉक्टर ने गाड़ी जल्दी निकालने ...