उन्नाव, जनवरी 31 -- पुरवा। नगर के मोहल्ला कस्टोलवा स्थित रामलीला मैदान में शनिवार को नि:शुल्क कैंसर जांच एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इसदौरान केजीएमयू के रेडिएशन ऑन्कोलॉजी विभाग के चिकित्सकों ने लोगों में कैंसर की स्क्रीनिंग की। शिविर की आयोजक रेनू गुप्ता ने बताया कि इसदौरान 120 लोगों ने परामर्श कराकर निशुल्क जांच करवाई और दवाएं ली। इस मौके पर राजू गुप्ता, आलोक कुशवाहा, पंकज, मुसर्रत अली, कपिल सोनी आदि लोग मौजूद रहें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.