लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ। केजीएमयू कर्मचारी परिषद की बैठक गुरुवार को हुई। महामंत्री अनिल कुमार ने कहा कि कुछ कथित कर्मचारियों ने परिषद के सदस्यों पर प्रोन्नति, ट्रांसफर, एसीपी आदि के नाम पर वसूली के आरोप लगाए हैं। इस मामले की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। इस संबंध में चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखकर जांच की मांग की गई है। जिस पर परिषद के सदस्य या पदाधिकारी पर आरोप सही मिलते हैं, उन पर कठोर कार्रवाई की जाए। यह भी पढ़ें- टेंडर प्रक्रिया में देरी पर सख्ती, तीन दिन में निर्णय न लेने पर होगी कार्रवाई

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...