केजीएमयू कर्मचारी परिषद की कार्यकारिणी भंग
लखनऊ, जुलाई 3 -- केजीएमयू कर्मचारी परिषद के नए चुनाव का रास्ता साफ हो गया है। फर्म्स, सोसाइटीज एंड चिट्स विभाग ने परिषद की मौजूदा कार्यकारिणी को भंग करते हुए वर्ष 2024-25 की प्रबंध समिति की सूची तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी है। इसके साथ ही नियमों के तहत नए सिरे से चुनाव कराने की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। फर्म्स, सोसाइटीज एंड चिट्स के डिप्टी रजिस्ट्रार अवनीश कुमार सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जांच के दौरान पाया गया कि 24 मई 2024 को सोसायटी रजिस्ट्रेशन अधिनियम के तहत जमा की गई प्रबंध समिति की सूची में तथ्यों को छिपाया गया। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: 30 सितंबर तक बनेंगे नए गन्ना समिति सदस्य असत्य दस्तावेजों का सहारा लिया गया। इसी आधार पर विभाग ने सूची को निरस्त करते हुए वर्तमान प्रबंध समिति को कालातीत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.