मुजफ्फरपुर, मार्च 14 -- मुजफ्फरपुर। वरीय संवाीददाता वार्ड पार्षद संजय केजरीवाल के इस्तीफे पर निगम के साथ ही शहर की राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार को विधान पार्षद बंशीधर ब्रजवासी ने संजय केजरीवाल के घर जाकर मुलाकात की। बीते गुरुवार को निगम बोर्ड की बैठक में हुए घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई।विधान पार्षद ने कहा कि कोई पार्षद निगम सरकार की लापरवाही की भेंट नहीं चढ़ेगा। उन्होंने सदन में इस मुद्दे को उठाने की बात कही। इसके अलावा ब्रजवासी ने नगर आयुक्त को पत्र भी लिखा है। इसमें वार्ड पार्षद संजय केजरीवाल के त्याग पत्र में लिखे छह बिंदुओं की समीक्षा करके समुचित कार्रवाई करने और उसकी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा गया है। बीते गुरुवार को निगम बोर्ड की बैठक में वार्ड संख्या 20 के पार्षद संजय केजरीवाल ने निगम की कार्यप्रणा...