मिर्जापुर, फरवरी 28 -- मिर्जापुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के शराब घोटाला में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एवं पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया को न्यायालय से बरी किए जाने पर खुशी का इजहार करते हुए मिठाई बांट कर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने इसे सत्य की जीत बताते हुए न्यायालय का आभार व्यक्त किया। जश्न मनाने वालों में आप के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय,जिला अध्यक्ष प्रोफेसर बी सिंह,संतोष कुमार पांडेय,प्रदेश सचिव रमाशंकर साहू, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मीरा देवी पटेल,विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज कुमार सोनकर,भोलानाथ बियार,नगर अध्यक्ष संतोष सोनी,आनंद कुमार सिंह, राकेश वर्मा,सुजीत यादव, विष्णु तिवारी,रामराज जायसवाल, रामलाल भारती, छोटेलाल तिवारी, लालजी आदि शामिल है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...