नई दिल्ली, जनवरी 27 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली विधानसभा सचिवालय ने आठवीं विधानसभा की विशेषाधिकार समिति की प्रथम रिपोर्ट पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित तीन अन्य पूर्व पदाधिकारियों को औपचारिक रूप से भेज दी है। सूत्रों के अनुसार यह रिपोर्ट विधानसभा परिसर में कथित 'फांसी घर' की प्रामाणिकता से जुड़े मामले से संबंधित है। रिपोर्ट 6 जनवरी को सदन में प्रस्तुत की गई थी, जिसे 9 जनवरी को विधानसभा ने स्वीकार कर लिया था। मंगलवार को भेजे गए इस रिपोर्ट से संबंधित पत्रों के जरिए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष राम निवास गोयल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व उपाध्यक्ष राखी बिरला को समिति के निष्कर्षों से अवगत कराया गया है। सूत्र बताते हैं कि पत्र में उल्लेख किया गया है कि विशेषाधिकार समिति ने विस्तृत जांच के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.