नई दिल्ली, जून 16 -- आम आदमी पार्टी (आप) के पूर्व नेता और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण का मानना है कि अरविंद केजरीवाल की पार्टी का भविष्य अच्छा नहीं है और यह दल धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा। राघव चड्ढा समेत 7 राज्यसभा सांसदों की ओर से की गई बगावत से जुड़े सवाल के जवाब में 'आप' के संस्थापक सदस्य रहे भूषण ने यह टिप्पणी की। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी ने पैसे लेकर राज्यसभा के टिकट बांटे थे और भाजपा ने उन सांसदों की कमजोर नब्ज को पकड़ लिया था। प्रशांत भूषण ने एक यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में अरविंद केजरीवाल और अन्ना हजारे के साथ अपने जुड़ाव और 'आप' से हुए अलगाव को भी याद किया। उन्होंने बताया कि किस तरह अरविंद केजरीवाल ने पार्टियों की नीतियों को खत्म कर दिया और अपने ही नेताओं पर झूठे आरोप लगाकर उन्हें दरकिनार कर दिया गया। भूषण ने य...