नई दिल्ली, जून 15 -- आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बड़ी मुश्किल से पंजाब को "काले दौर" से बाहर निकाला है और अब राज्य में चल रहे विकास कार्य रुकने नहीं चाहिए। उन्होंने लोगों से अगला विधानसभा चुनाव भी भारी बहुमत से जीताकर भगवंत मान को दोबारा मुख्यमंत्री बनाने की अपील की। मोहाली में नगर निगम चुनाव में पार्टी की जीत पर आयोजित रोड शो को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस की पिछली सरकारों के दौरान राज्य में नशे का कारोबार फैला और पंजाब बर्बादी की ओर बढ़ा। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार बनने के बाद स्थिति में सुधार हुआ है। केजरीवाल ने दावा किया कि साढ़े चार साल बाद भी पंजाब में AAP सरकार को जितना जनसमर्थन मिल रहा है, उतना किसी अन्य स...