नई दिल्ली, मई 6 -- दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जुड़े आबकारी नीति से जुड़े हाई-प्रोफाइल मामले में हाई कोर्ट जज स्वर्ण कांता शर्मा ने मंगलवार को बड़ा कदम उठाया। आम आदमी पार्टी के प्रमुख केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और अन्य आरोपी जज शर्मा के सामने सुनवाई का बहिष्कार का ऐलान कर चुके हैं। उन्होंने उनकी अदालत पेश न होने और न ही वकील रखने का ऐलान किया है। इसके बावजूद कोर्ट ने मामले को आगे बढ़ाने का रास्ता निकाल लिया। अदालत ने साफ किया कि आरोपियों की गैरमौजूदगी में भी उनके पक्ष को रखा जाएगा और इसके लिए 'एमिकस क्यूरी' यानी न्याय मित्र नियुक्त किए जाएंगे। न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा ने कहा कि जब तक आरोपियों का कोई प्रतिनिधित्व नहीं होगा, तब तक सुनवाई आगे बढ़ाना उचित नहीं होगा। इसी वजह से कोर्ट अब तीन वरिष्ठ वकीलों को न्याय मित्र के...