नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- आम आदमी पार्टी के 7 राज्यसभा सांसदों के पाला बदलकर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के एक दिन बाद दिल्ली भाजपा ने AAP सुप्रीमो और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 'एक सनकी तानाशाह' बताते हुए उन पर एक नया पोस्टर वाला हमला बोला है। दरअसल इसके लिए पार्टी ने सोशल मीडिया पर बिल्कुल फिल्मी अंदाज में बना केजरीवाल की तस्वीर वाला एक पोस्टर शेयर किया। जिसमें उनके अलावा एक टूटी हुई झाड़ू दिखाई दे रही है, जो कि पार्टी का चुनाव चिन्ह है। इस पोस्टर में ऊपर की तरफ प्रोड्यूसर के रूप में 'अ फिल्म बाय AAP-दा' लिखा है, वहीं नीचे डायरेक्टर के रूप में अरविंद केजरीवाल का नाम लिखा है। साथ ही इस पोस्टर को शेयर करते हुए भाजपा ने केजरीवाल पर हमला बोलते हुए अपनी पोस्ट में लिखा, 'एक सनकी तानाशाह, जिसकी तानाशाही और देश विरोधी व ...