नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को Gen Z से जुड़ने के टिप्स दिए हैं। उन्होंने कल दिल्ली में रेखा गुप्ता सरकार के एक मंत्री द्वारा एक लड़के को कथित तौर पर थप्पड़ मारने की घटना का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री से उस मंत्री पर कार्रवाई करने की मांग की है। मोदी जी, मैं आपको बताता हूँ Gen Z से कैसे जुड़ सकते हो? पर आप ये करोगे नहीं। pic.twitter.com/wnBb0mI0kd- Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) September 28, 2026 केजरीवाल ने अपने इस वीडियो में कहा, ''मोदी जी आप Gen Z से जुड़ने के लिए तरह-तरह की नौटकी करते हो। कभी 12 बजे उठकर रील बनाते हो, कभी भजन क्लबिंग में जाते हो, लेकिन फिर भी Gen Z आपसे जुड़ नहीं रहा। कभी सोचा ऐसा क्यों...