नई दिल्ली, अगस्त 13 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। आम आदमी पार्टी के नेताओं अरविंद केजरीवाल व मनीष सिसोदिया ने कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े भ्रष्टाचार मामले में उन्हें आरोपमुक्त किए जाने के खिलाफ सीबीआई द्वारा दायर पुनरीक्षण याचिका खारिज करने की मांग की है। केजरीवाल व सिसोदिया ने इसे लेकर दिल्ली उच्च न्यायालय में याचिका दायर की है। दोनों नेताओं ने सीबीआई की आपराधिक पुनर्विचार याचिका में अपना जवाब दाखिल किया। यह याचिका न्यायमूर्ति मनोज जैन की एकल पीठ के समक्ष लंबित है। केजरीवाल व सिसोदिया का कहना है कि निचली अदालत द्वारा आरोपमुक्त किए जाने का आदेश पारित होने के महज चार घंटे के भीतर सीबीआई ने पुनरीक्षण याचिका दाखिल कर दी। यह भी पढ़ें- बरी होने के 4 घंटे बाद ही. CBI के खिलाफ हाई कोर्ट में केजरीवाल, क्या कहा दोनों नेताओं ने इसे असाधारण ज...