नई दिल्ली, जून 3 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है। इस दौरान उन्होंने एक अंतर्राष्ट्रीय अखबार की खबर शेयर करते हुए पूछा है कि क्या देश का सोना बेचा जा रहा है। उन्होंने पूछा है कि क्या ये खबर सही है कि सरकार इतनी ज्यादा कंगाल हो गई है। सोशल मीडिया पर लिखी अपनी पोस्ट में उन्होंने पूछा है कि आजादी के बाद पिछले 76 सालों में ऐसे कई मौके आए जब देश कठिन स्थिति में था, लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ। AAP नेता ने कहा कि इसका मतलब हालात बहुत खराब हैं। इस दौरान उन्होंने सरकार पर देश के हालात नहीं बताने का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा कि मोदी जी कहते हैं वो तो झोला उठाकर चल देंगे, लेकिन हमें तो यहीं रहना है। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'क्या ये खबर सही है? क्या देश का स...