नई दिल्ली, अप्रैल 13 -- दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को कथित शराब घोटाले में आरोप मुक्त किए गए पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य की उस याचिका पर सुनवाई की, जिसमें अनुरोध किया गया है कि न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा खुद को सुनवाई से अलग कर लें। ट्रायल कोर्ट के फैसले को सीबीआई की ओर से दी गई चुनौती को जस्टिस शर्मा सुन रही हैं, जबकि केजरीवाल चाहते हैं कि वह ऐसा ना करें। अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को खुद जिरह करते हुए कई दलीलें पेश कीं और बताया कि क्यों उन्हें जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा पर भरोसा नहीं है। अरविंद केजरीवाल ने आशंकाओं की कई वजहें गिनाते हुए कहा कि उन्हें (जस्टिस शर्मा) को इस केस से अलग कर लेना चाहिए। बाद में जब केजरीवाल ने अदालत से जाने की इजाजत मांगी तो जस्टिस शर्मा ने उनकी तारीफ की और कहा कि वह वकील भी बन सकते हैं। तीखी ...