नई दिल्ली, अगस्त 2 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भद्दी गालियां देने वाली लड़की रुचिका सिंह का समर्थन किया है। केजरीवाल के रुचिका को सपोर्ट करने पर दिल्ली सरकार में पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा बुरी तरह भड़क गए। कपिल मिश्रा ने केजरीवाल को एक घटिया इंसान बता डाला। कपिल मिश्रा ने अपने 'एक्स' हैंडल पर लिखा 'आप एक घटिया इंसान हो। आप रुचिका या किसी बेटी के साथ क्या खड़े होंगे, आपने अपने खुद के घर में स्वाति मालिवाल को गुंडे से पिटवाया , संतोष कोली की मां को धक्के मारकर घर से निकलवाया।' कपिल मिश्रा ने आगे लिखा 'महिलाओं और बेटियों के कितने घर बर्बाद हुए AAP की सरकार में जब शराब की बोतलें फ्री में बांटी गई पूरी दिल्ली में। जिन गंदी गालियों के पक्ष में आज आपका घटिया गै...