नई दिल्ली, जुलाई 3 -- आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को 20 प्रतिशत इथेनॉल मिश्रित ई-20 पेट्रोल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि लोगों पर जबरन ऐसा ईंधन थोपा जा रहा है, जिससे वाहनों की माइलेज घट रही है और इंजन से जुड़ी समस्याएं सामने आ रही हैं। केजरीवाल ने कहा कि देशभर से लोगों की शिकायतें आ रही हैं कि इथेनॉल मिश्रित पेट्रोल के कारण गाड़ियां बंद हो रही हैं, पार्ट्स खराब हो रहे हैं और माइलेज कम हो रहा है।सुप्रीम कोर्ट में सरकार के रुख पर उठाए सवाल अरविंद केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट में अटॉर्नी जनरल की ओर से कथित तौर पर दिए गए बयान का जिक्र करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पहले इसे "एक्सपेरिमेंट" बताया और बाद में इससे इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, "पहले केंद्र सरकार सुप्रीम कोर्ट में कहा कि ये...