केजरीवाल की आरोपमुक्ति को चुनौती देने वाली CBI याचिका की सुनवाई टली, क्या है वजह?
नई दिल्ली, मई 4 -- आबकारी नीति से जुड़े मामले में CBI की उस याचिका पर आज सुनवाई नहीं हो सकी, जिसमें अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आरोपियों को आरोपमुक्त किए जाने के फैसले को चुनौती दी गई है। इस मामले पर सोमवार दोपहर 2:30 बजे सुनवाई तय थी, लेकिन निर्धारित समय पर कार्यवाही शुरू नहीं हो पाई। दरअसल, इस मामले की सुनवाई कर रहीं न्यायमूर्ति स्वर्णकांता शर्मा आज अदालत नहीं पहुंचीं। उनकी अनुपस्थिति के चलते सुनवाई टल गई। अब इस याचिका पर अगली तारीख का इंतजार किया जा रहा है, जिसमें अदालत आरोपमुक्ति के फैसले पर आगे की सुनवाई करेगी। खबर अपडेट हो रही है.
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.