नई दिल्ली, सितम्बर 28 -- नई दिल्ली, प्रसं। तिलक नगर मामले को लेकर भाजपा ने आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा है। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि केजरीवाल ने घटना वाले क्षेत्र में पहुंच कर जो भाषण दिया, वह उनके दोगलेपन को दर्शाता है। मल्होत्रा ने कहा कि निस्संदेह मंत्री प्रवेश वर्मा के दौरे के अंतिम क्षण में हुई घटना नहीं होनी चाहिए थी।आप नेता व कार्यकर्ताओं के गाली गलौज के कारण वातावरण बिगड़ने से अप्रिय घटना घटी। लेकिन उसे लेकर किए रहे ड्रामे ने दिल्ली वालों को स्तब्ध कर दिया है। दिल्ली वाले केजरीवाल से जानना चाहते हैं कि उनके सरकारी बंगले में बुला कर वरिष्ठ अधिकारियों व सांसद से मारपीट की गई थी, तब वह क्यों चुप रहे थे। यह भी पढ़ें- हंगामा हुआ, वीडियो में थप्पड़ जड़ते भी दिखे. पर प्रवेश व...