नई दिल्ली, अप्रैल 25 -- आम आदमी पार्टी ने बीजेपी के शीशहमल 2 वाले दावे पर पलटवार किया है। उन्होंने दिल्ली सराकर में मंत्री प्रवेश सिंह वर्मा की तरफ से जारी की गई तस्वीर को फर्जी बताते हुए चुनौती भी दे दी है। उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू और प्रवेश वर्मा को अपने घर लोगों को दिखाने की चुनौती दी है। सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर उन्होंने कहा, परवेश वर्मा द्वारा अरविंद केजरीवाल के घर की जो तस्वीर जारी की गई है, वो पूरी तरह फर्जी है। परवेश वर्मा और उनके द्वारा जारी तस्वीरों को दिखाने वाले TV चैनल मानहानि का केस झेलने को तैयार रहें। उन्होंने आगे कहा, मैं चुनौती देता हूं, रेखा गुप्ता जी. दिल्ली के उपराज्यपाल महोदय और प्रवेश सिंह वर्मा अपना-अपना घर जनता के लिए खोल दें। अरविंद केजरीवाल जी अपना घ...