लातेहार, फरवरी 27 -- बेतला, प्रतिनिधि। पीटीआर प्रबंधन द्वारा 27 फरवरी से एक मार्च तक केचकी संगम में मनाया जाने वाला केचकी महोत्सव की तिथि अपरिहार्य कारणों से अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।इसकी जानकारी देते पीटीआर नॉर्थ के डिप्टी डायरेक्टर प्रजेश कांत जेना ने कहा कि कुछ तकनीकी कारणों से महोत्सव की तिथि में आंशिक बदलाव किया गया है। जिसकी सूचना बहुत जल्द सार्वजनिक कर दी जाएगी।एक जवाब में उन्होंने अब केचकी महोत्सव की तिथि होली पर्व बाद घोषित किए जाने की संभावना जताई। मालूम हो कि इसके पूर्व पीटीआर प्रबंधन द्वारा केचकी महोत्सव मनाने की तिथि 27 फरवरी से एक मार्च 2026 निर्धारित थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.