हापुड़, फरवरी 11 -- बहादुरगढ़-कुटी तिराहे पर केक खरीद रहे युवक के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव अल्लीपुर निवासी मनीष ने तहरीर देकर बताया कि वह यादव की दुकान से घर के लिए केक ले रहा था, तभी ढोलपुर निवासी मोहित और शिवम शराब के नशे में वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने लात-घूंसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी धीरज मलिक का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...