बिहारशरीफ, मार्च 8 -- बिहारशरीफ, निज संवाददाता। शहर के बॉलीपर मोहल्ले में रविवार को महिलाओं ने केक काटकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया। समाजसेवी रामकली देवी व ऑल इंडिया महापद्मनंद कम्युनिटी एडुकेटेड संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. कृष्ण मुरारी ठाकुर ने महिलाओं को समाज में व्याप्त कुरीतियों को खत्म करने के लिए आगे आने की अपील की। कहा कि अब बेटों को भी बेटियों का मान सम्मान करना सीखाना होगा। कार्यक्रम में ज्ञान सरोवर इंग्लिश अकादमी की विजया लक्ष्मी, प्रियंका कुमारी, संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक कुमार, रविरंजन कुमार, प्रेमलता देवी, कुमारी पिंकी सिन्हा, कनक प्रभा, काजल कुमारी, सरदार चतुर्भुज सिंह, चंद्रमौली प्रसाद, उमेश कुमार, प्रभात व अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...