केक काट मनाई शनि देव की जयंती, भंडारा
भदोही, मई 18 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। शनिधाम फकीरपुर बैदा में शनिवार की रात भगवान शनि देव महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान मंदिर में शृंगार के साथ पूजन और प्रसाद का वितरण किया गया। मंदिर को शनिवार की सुबह ही विद्युत झालरों से सजाया गया था। भजन, संध्या कार्यक्रम में गायक वीरेंद्र कुमार मिश्रा अपने भजन तथा सोहर गीतों से लोगों को झुमने को बाध्य कर दिया। मंदिर परिसर में लगा मेला, प्रात चार बजे से देर रात 11.30 बजे तक रहा। वाहन पार्किंग की व्यवस्था अच्छी रही। मेले में विविध प्रकार की तमाम दुकानें सजी थीं। जहां पर लोगों ने जमकर खरीदारी किया। यह भी पढ़ें- यह कैसी लगन तुमने प्रभु हमको लगा दी... केक काट कर जन्म दिन मनाया गया। उसके बाद भंडारे में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया शनिदेव जन्मोत्सव यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.