कानपुर, मार्च 8 -- कानपुर। कानपुर इतिहास सोसाइटी ने रविवार को केक काट कर कानपुर जिले का 224वां स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर इतिहासविदों ने बताया कि किस तरह जिला अस्तित्व में आया। महासचिव अनूप कुमार शुक्ल ने कहा कि जौनपुर के कलेक्टर अब्राहम वेलांड को 15 फरवरी 1802 को कानपुर का कलेक्टर बनाया गया। उन्होंने 08 मार्च 1802 को कलेक्टर का प्रभार ग्रहण कर जिले की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को संभाल लिया था। डॉ. सुमन शुक्ला बाजपेई ने कहा कि कानपुर के कलेक्टर रहे राबर्ट मांटगोमरी की स्टैटिकल रिपोर्ट ऑफ द डिस्ट्रिक ऑफ कानपुर 1848 के पैरा 13 एवं कलेक्टर लिस्ट के मुताबिक़ ए वेलांड ने 08 मार्च 1802 को रेवेन्यू ऑफिसर कलेक्टर का चार्ज संभाला था। शुभम त्रिपाठी, डॉ. नीलम शुक्ला, मोनिका शुक्ला, विश्वंभरनाथ त्रिपाठी, विनोद टंडन, मोहित अवस्थी, मोनिका शुक्ला, अनघ ए...