सिद्धार्थ, अप्रैल 16 -- डुमरियागंज। बढ़नीचाफा में मंगलवार की रात चेयरमैन धर्मराज वर्मा ने केक काटकर बाबा साहेब डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई। इसमें सभी ने बाबा साहेब के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। चेयरमैन ने कहा कि जो समाज महापुरुषों का सम्मान नहीं करता वह दिग्भ्रमित हो जाता है। भारतीय संविधान के निर्माण में बाबा साहब की भूमिका से एससी/एसटी, अतिपिछड़े वर्गों और महिलाओं को समान अधिकार मिल सका।‌ लोकतंत्र में सबको बराबरी का दर्जा मिला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब की काबिलियत ने देश को सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।‌ इस दौरान मंटू पाण्डेय, प्रमोद गौतम, शैलेंद्र गुप्त, केशवराम आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- मनाई गई डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती यह भी पढ़ें- धूमधाम से मनी बाबा साहब की जयंती, लोगों ने किया नमन...