नोएडा, मई 10 -- नोएडा, उदय सिंह। शहर में अलग-अलग स्थानों पर सामाजिक संस्थान, आरडब्ल्यूए, एओए और स्वास्थ्य संगठनों ने मातृ दिवस मनाया। इस अवसर पर स्वास्थ्य शिविर लगातार स्वास्थ्य जांच की गई। इसके साथ ही महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया। साथ ही विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। यथार्थ सुपर स्पेशलिटी अस्पताल ने मातृ दिवस पर सेक्टर-116 की आरडब्ल्यूए के सहयोग से स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया। शिविर में सौ से अधिक महिलाओं के जांच की गई। अस्पताल की डॉ. रूचि भंडारी ने महिलाओं के स्वास्थ्य और वेलनेस पर परामर्श सत्र आयोजित किया गया। वहीं, मातृ दिवस पर प्रतीक ग्रुप की संस्था आकार फाउंडेशन ने सीओस केयर सेंटर में बुजुर्ग महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का नेतृत्व ग्रुप के प्रबंध निदेशक की पत्नी रेमिका तिवारी ने किया। ग्रु...