आगरा, दिसम्बर 9 -- जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को कैम्प कार्यालय गांधी मूर्ति पर पार्टी नेता सोनिया गांधी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सोनिया गांधी के चित्र के समक्ष केक काटकर किया गया। इसके बाद सभी कांग्रेसियों ने उनके स्वस्थ और लम्बे जीवन के लिए प्रार्थना की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि सोनिया गांधी वर्तमान केन्द्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पूरी ताकत से संघर्ष कर रही हैं। उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से संसद तक लगातार संघर्षरत हैं। इस दौरान एआईसीसी सदस्य मुनेन्द्र पाल सिंह राजपूत, अमित यादव एडवोकेट, महेंद्र सिंह एडवोकेट, अमरदीन अंसारी, अर्चिका मिश्रा, प्रतिभा सिंह, दीपू पाण्डेय, विमल कुमार सिंह, राजा सलमानी, इरफान समेत अन्य कांग्रेसजन मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.