गौरीगंज, अगस्त 5 -- अमेठी। आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने जिले के नए जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्री की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र शाही की संस्तुति पर प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार दुबे ने कृष्ण कुमार मिश्र को अमेठी का जिलाध्यक्ष तथा रिंक प्रसाद यादव को जिला महामंत्री मनोनीत किया है। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष ने दोनों नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा जताई कि वे संगठन की नीतियों को जिले के प्रत्येक शिक्षामित्र तक पहुंचाकर संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय और प्रभावी बनाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...