लखनऊ, अप्रैल 2 -- Akhilesh Yadav News: यूपी के दो आईपीएस अफसरों की राजस्थान में हुई शादी में शामिल होना सपा के तीन विधायकों को भारी पड़ सकता है। इस शादी में उनके शामिल होने पर समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने नाराजगी जताई है। सपा विधायकों पर अखिलेश के इस रुख से राजनीतिक गलियारों में ये अटकलें लगाई जानें लगी हैं, क्या अब तीनों विधायकों को अगले साल (2027) होने वाले विधानसभा चुनाव में टिकट गंवाकर इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी? हालांकि प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने तीना विधायकों को आपस में बात कर उन्हें समझाने की बात भी कही है। बीते दिनों संभल एसपी केके बिश्नोई और बरेली की आईपीएस अंशिका वर्मा की राजस्थान के जोधपुर में शादी समारोह का आयोजन था। इस शादी में संभल और बरेली के अफसरों समेत कई जनप्रतिनिधि शादी में शामिल होने के लिए पहुंचे ...