बिहारशरीफ, अप्रैल 16 -- केके पब्लिक स्कूल से 266 ने दी परीक्षा, अमन बने टॉपर फोटो : अमन राज शिवम कुमार अमनदीप पटेल श्वेता कुमारी मुदस्सिर अशरफ बिहारशरीफ। नेपुरा-बेरौटी स्थित केके पब्लिक स्कूल से 266 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसमें अमन राज स्कूल टॉपर बने। उन्होंने 93.8 फीसदी अंक प्राप्त किया है। दूसरे स्थान पर रहे शिवम कुमार ने 93.6 तो तीसरे स्थान पर रहे अमनदीप पटेल ने 92.6 फीसदी अंक लाकर स्कूल में परचम लहराया है। इनके अलावा, श्वेता कुमारी ने 92.4, एसएम मुदस्सिर अशरफ ने 91.6, सुमित राज ने 91.4, काजल कुमारी ने 91.4, आस्था रंजन ने 91.2, अंशिका कुमारी ने 91.2, तस्फा नाज ने 91.2, अवियल राज ने 91, सत्यम कुमार ने 91, हरिओम शरण ने 90.8 और रामहर्ष प्रसाद ने 90.8 फीसदी अंक प्राप्त किया है। यह भी पढ़ें- केन्द्रीय विद्यालय आईओसी बरौनी के सभी 91 विद्य...