कानपुर, फरवरी 3 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। बर्रा स्थित मैरी जीसस स्कूल में मंगलवार को इंटर स्कूल वॉलीबाल टूर्नामेंट का समापन हुआ। जिसमें शानदार खेल दिखाते हुए अंडर-14 व 19 आयु वर्ग में केके गर्ल्स इंटर कॉलेज की टीम ने खिताब जीता। टूर्नामेंट का शुभारंभ उत्तर प्रदेश वॉलीबाल संघ के जनरल सेक्रेटरी सुनील कुमार तिवारी, रेफरी बोर्ड के चेयरमैन धीरेंद्र सचान व कानपुर जिला सचिव राजेश दुबे ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। प्रतियोगिता के अंडर-14 बालिका वर्ग में केके गर्ल्स इंटर कॉलेज किदवई नगर विजेता और मैरी जीसस एजुकेशन सेंटर की टीम उपविजेता रही। अंडर-14 बालक वर्ग में मैरी जीसस एजुकेशन सेंटर प्रथम व दून इंटरनेशनल स्कूल रतनलाल नगर की टीम द्वितीय स्थान पर रही। अंडर-17 बालिका वर्ग में केवी कैंट ने खिताब जीता तो मैरी जीसस एजुकेशन सेंटर की टीम उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.