लखनऊ, मार्च 13 -- - मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य व यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्रोफेसर दिनेश शर्मा होंगे - केंद्रीय श्रेणी में 13, विज्ञान संकाय 23, कला संकाय 13, वाणिज्य संकाय 14, एलएलबी तीन, बीपीएड एक और बीएड में दो पदक दिए जाएंगेलखनऊ, संवाददाता।श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज (केकेसी) में शनिवार को 109वां संस्थापक दिवस समारोह का आयोजन होगा। परिसर के नवीन भवन स्थित उत्सव स्थल पर आयोजित समारोह में शैक्षिक सत्र 2024-25 के 69 मेधावी छात्र-छात्राओं को कई तरह के स्मृति पदकों से सम्मानित भी किया जाएगा। प्राचार्य प्रोफेसर केके शुक्ला ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सदस्य व यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री प्रोफेसर दिनेश शर्मा और विशिष्ट अतिथि बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, कानपुर विश्वविद्यालय व राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति ...