लखनऊ, अगस्त 3 -- लखनऊ, संवाददाता। श्री जय नारायण मिश्र पीजी कॉलेज में सोमवार को बीबीए विभाग की ओर से प्रथम सेमेस्टर के नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों के लिए इंडक्शन कार्यक्रम एसेंट-2026 आयोजित किया गया। प्राचार्य प्रो. केके शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय 100 वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में योगदान दे रहा है और यहां विद्यार्थियों को शैक्षणिक, सांस्कृतिक, खेलकूद, कौशल एवं व्यक्तित्व विकास के भरपूर अवसर मिलेंगे। वाणिज्य संकाय प्रभारी प्रो. एस.के. चौहान ने विद्यार्थियों को सफल प्रोफेशनल बनने के लिए प्रेरित किया। एनसीसी प्रभारी प्रो. अभिषेक सिंह ने एनसीसी की उपयोगिता बताई, जबकि प्रो. बलवंत सिंह ने महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा से परिचित कराया। कार्यक्रम में बीबीए टॉपर हिमांशी वैश...