गुमला, सितम्बर 8 -- गुमला प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के प्रतिनिधि मंडल ने मंगलवार को केओ कॉलेज में सीटों की संख्या बढ़ाने,शिक्षकों की कमी दूर करने और विद्यार्थियों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग को लेकर प्रभारी प्राचार्या डॉ. सीमा कुमारी को ज्ञापन सौंपा। ज्योतिष राम और जिला संयोजक सन्नी कुमार ठाकुर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्राचार्या से संवाद कर विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया।एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जिले के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों के बड़ी संख्या में विद्यार्थी उच्च शिक्षा के लिए केओ कॉलेज पर निर्भर हैं। सीटों की कमी के कारण कई विद्यार्थियों को परेशानी होती है। उन्होंने रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति के साथ पुस्तकालय, प्रयोगशाला समेत अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग ...